हमारे बारे में
वैदिक सनातन प्रहरी — आर्य समाज, आर्य वीर दल एवं सेवा समिति का एकीकृत मंच
परिचय
वैदिक सनातन प्रहरी, आर्य समाज के तीन प्रमुख अंगों — आर्य समाज, आर्य वीर दल और आर्य वीर दल सेवा समिति — का एकीकृत डिजिटल मंच है।
महर्षि दयानंद सरस्वती के वैदिक आदर्शों से प्रेरित यह संगठन पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 कमिश्नरी और 22 जिलों में सक्रिय है।
हमारा उद्देश्य — युवाओं में शारीरिक बल, बौद्धिक क्षमता, नैतिक चरित्र और राष्ट्रभक्ति का विकास करना।
🔥 आगामी शिविर · अभी पंजीकरण करें
प्रांतीय चरित्र निर्माण शिविर — २०२६
संस्कृति रक्षा · शक्ति संचय · राष्ट्र सेवा — तीनों स्तम्भ प्रत्येक शिविर में सम्मिलित, हवन यज्ञ से प्रारंभ।