Arya veer dal शिविर आर्य वीर दल

प्रांतीय आर्य वीर चरित्र निर्माण शिविर : बलिया, पूर्वी उत्तर प्रदेश

01 Apr, 2026
प्रांतीय आर्य वीर चरित्र निर्माण शिविर 2026 बलिया में युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु योग, मार्शल आर्ट, वैदिक शिक्षा और चरित्र निर्माण का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्रांतीय आर्य वीर चरित्र निर्माण शिविर : बलिया, पूर्वी उत्तर प्रदेश


प्रस्तावना :


प्रांतीय आर्य वीर चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन आर्य वीर दल, पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बलिया के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

यह आवासीय शिविर युवाओं के सर्वांगीण विकास, वैदिक संस्कारों के प्रसार तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित है।


शिविर का संपूर्ण विवरण :


स्थान : नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जीरा बस्ती बलिया (उत्तर प्रदेश)

तिथि : 22 मई 2026 से 30 मई 2026

आरंभ : 22 मई 2026, प्रातः 10:00 बजे (ध्वजारोहण)

समापन : 30 मई 2026, सायं 3:30 बजे (भव्य शौर्य प्रदर्शन एवं दीक्षांत समारोह)

वैदिक तिथि : ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी से ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी, विक्रम संवत 2083

अवधि : 9 दिवसीय आवासीय शिविर


शिविर का उद्देश्य :


इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बालकों एवं युवाओं को :


नशा एवं व्यसन से दूर रखना

चरित्रवान, अनुशासित एवं संस्कारी बनाना

शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक विकास करना

राष्ट्रभक्ति एवं वैदिक जीवन मूल्यों से जोड़ना

नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास विकसित करना


प्रशिक्षण के प्रमुख विषय :


1. शारीरिक प्रशिक्षण


दैनिक व्यायाम एवं खेलकूद

जूडो-कराटे एवं मार्शल आर्ट

लाठी, भाला, तलवार प्रशिक्षण

रस्सी एवं मलखंब अभ्यास


2. योग एवं स्वास्थ्य प्रशिक्षण


योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान

स्वस्थ जीवन शैली

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय


3. बौद्धिक एवं व्यक्तित्व विकास


स्मरण शक्ति बढ़ाने के उपाय

प्रभावी वक्ता बनने का प्रशिक्षण

आत्मविश्वास एवं नेतृत्व विकास


4. वैदिक एवं नैतिक शिक्षा


वैदिक धर्म का परिचय

जीवन का उद्देश्य एवं मुक्ति मार्ग

स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्व


पात्रता एवं योग्यता :


आयु: 13 से 25 वर्ष

न्यूनतम योग्यता: कक्षा 7 उत्तीर्ण


आवश्यक सामग्री :


सफेद टी-शर्ट एवं खाकी निकर

चादर, दरी, मच्छरदानी

थाली, कटोरी, गिलास

पेन एवं नोटबुक

आधार कार्ड एवं 4 पासपोर्ट साइज फोटो

नित्य उपयोग की सामग्री


पंजीकरण शुल्क :


आर्य वीर श्रेणी: 500 रुपये

शाखा नायक श्रेणी: 600 रुपये


पंजीकरण हेतु लिंक 👇👇 :


यहाँ क्लिक करें 👈

महत्वपूर्ण नियम :


मोबाइल का उपयोग पूर्णतः वर्जित है

अनुशासनहीन एवं अस्वस्थ प्रतिभागियों का प्रवेश निषेध है

कीमती सामान साथ न लाएं

प्रशिक्षण अवधि में अभिभावकों का मिलना निषिद्ध रहेगा

सभी प्रतिभागियों को 21 मई सायं 4:00 बजे तक शिविर स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है |


मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि :


पूज्यपाद आचार्य स्वदेश जी महाराज – प्रधान, आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश

आचार्य नंदकिशोर आर्य – प्रधान संचालक, सार्वदेशिक आर्य वीर दल

महात्मा जितेंद्र भाटिया – प्रतिनिधि, एमडीएच ग्रुप, महाशय धर्मपाल चैरिटेबल ट्रस्ट

आचार्य पंकज आर्य – कार्यकारी संचालक, आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश


प्रशिक्षक मंडल :


स्वामी शिवानंद – गौतम बुद्ध नगर

आचार्य अरुण कुमार – मुंबई

राकेश विद्यालंकार – मिर्जापुर

पंडित राम मगन – सुल्तानपुर

इंदल आर्य – चंदौली

रूपेंद्र आर्य – छत्तीसगढ़


आयोजन समिति :


श्री प्रमोद आर्षेय – संरक्षक

आचार्य ज्ञान प्रकाश वैदिक – प्रांतीय संचालक

आचार्य देवव्रत आर्य – महामंत्री

आनंद कुमार आर्य – कोषाध्यक्ष


सहयोग हेतु अपील :


इस शिविर के सफल संचालन हेतु भोजन, आवास, यात्रा, विज्ञापन एवं अन्य व्यवस्थाओं में पर्याप्त व्यय होता है। अतः सभी दानी महानुभावों एवं सामाजिक संस्थाओं से सहयोग अपेक्षित है।

आप निम्न प्रकार से सहयोग कर सकते हैं:


नगद दान

खाद्य सामग्री (आटा, चावल, दाल, घी, तेल, दूध आदि)


दान / बैंक विवरण :


खाताधारक: आर्य प्रतिनिधि सभा बलिया

बैंक: केनरा बैंक, बलिया

IFSC: CNRB0006400

खाता संख्या: 6400101001832


कैसे पहुंचे :


Ballia Railway Station या बस स्टेशन से 3 किलोमीटर हनुमानगंज रोड पर स्थित शिविर स्थल तक आसानी से पहुंचा जा सकता है ।


संपर्क सूत्र :


8423103242

9918497017

9307007471


अभिभावकों से विशेष निवेदन :


यदि आप चाहते हैं कि आपके बालक आज्ञाकारी, अनुशासित, संस्कारी तथा शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक रूप से सुदृढ़ बनें और राष्ट्र एवं समाज के उत्थान में योगदान दें, तो उन्हें इस शिविर में अवश्य भेजें।

Share this article
सभी लेख पर वापस जाएँ